Haryana News : हरियाणा सरकार अब सरकारी नौकरियों से संबंधित कानून में बदलाव कर रही है। फिलहाल हरियाणा सरकार ने ग्रुप ए तथा ग्रुप बी के पदों पर सरकारी नौकरी के लिए एक नया नियम जारी कर दिया है। इस नए नियम के मुताबिक ग्रुप ए तथा ग्रुप बी की सरकारी नौकरियों में उम्मीदवार का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इससे यह फायदा होगा कि फर्जीवाद तथा धोखाधड़ी को सरकारी नौकरियों में रोकने के लिए यह एक बहुत बड़ा कदम है।
इसके अलावा सरकार ने सरकारी कर्मियों तथा सरकारी रिटायर्ड कर्मियों का डाटा इकट्ठा करके मानव संस्थान प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर जोड़ दिया है।
गुरु के तथा ग्रुप बी की सरकारी नौकरियों में प्रमणकारी दस्तावेज आधार कार्ड के प्रस्ताव को मंजूरी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी है। साथ ही जब सरकारी कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे तो इस पोर्टल पर रिटायर कर्मचारियों के खाली पदों की जानकारी भी दी जाएगी।